बालाघाट
208 कोबरा बटालियन कैम्प परिसर में होली का पर्व बहुत ही धूम-धाम से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : 208 कोबरा बटालियन, केन्दीय रिजर्व पुलिस बल, बड़गांव, किरनापुर, बालाघाट, म.प्र. कैम्प परिसर में दिनांक 04 मार्च 2026 को होली का पर्व मुख्य अतिथि श्री प्रमोद चौधरी, द्वितीय कमान अधिकारी की अध्यक्षता में बहुत ही धूम-धाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, बहादुर जवान एवं उनके परिवारजन सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि महोदय ने वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं बहादुर जवानों के साथ मिलकर होली खेली और उन्हें होली के पर्व की पावन महत्ता के बारे में बताते हुए शुभकामनाएं दी।
इसके अलावा क्षेत्रीय कावा अध्यक्षा (RCWA Head) श्रीमती बबीता चौधरी द्वारा कैम्प परिसर में उपस्थित सभी महिलाओं एवं बच्चों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन बहुत ही धूम-धाम एवं हर्षोउल्लास के साथ किया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।




