बरेली
प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों का होली मिलन समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बरेली से महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कमेटी के कई कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे और होली मिलन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली ऐसा पर्व है जो आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि देश और समाज में आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखना जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद कुमार, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,तीरथ मधुकर आदि शामिल हुए।




