खैरथल

8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला सचिवालय में आयोजित होगा कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च, 2026 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हनुमानगढ़ में किया जाएगा। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
जिला स्तर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा के सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी,  जनप्रतिनिधिगण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं एवं प्रतिभागी शामिल होकर कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
यह कार्यक्रम 8 मार्च को दोपहर 12 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगा, जिसमें महिला सशक्तिकरण एवं सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित संदेश और गतिविधियां साझा की जाएंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button