झुंझुनू

किशोरपुरा ग्राम पंचायत में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। किशोरपुरा ग्राम पंचायत में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बीपी, शुगर, सीएमआई जांच और दवाइयां निशुल्क वितरण की गई। शिविर में बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज भी उपस्थित रहे जिनके आशीर्वाद से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा समाज सेवी वेद प्रकाश सैनी किशोरपुरा ने किया शिविर में 200 से अधिक लोगों ने लाभ लिया और पांच साल तक के बच्चों के निःशुल्क आधार कार्ड बनाए गए। शिविर में कैलाश केशरी अस्पताल के डॉक्टर कमल चंद सैनी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। साथ ही मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविर गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित करते रहूंगे। शिविर में सरपंच मोहन लाल सैनी, गीदरपुरा सरपंच महेंद्र, राकेश, किशोर, सांवर मल मीणा, नरेश फौजी, पूर्णमल, जगदीश, नरसी, मदन, धूडा राम, भागूराम, सीताराम, सुनील, राजेश खटाणा, सुमेर गुर्जर, जागेश्वर, कैलाश, महावीर, भगवाना राम, संजय, लालचंद, बाबूलाल, विनोद सहित कई लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button