बरेली

बरेली में धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार ने दी जान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । कैंट इलाके में स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर के सेवादार विजय राठौर ने फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने 32 मिनट 34 सेकंड का एक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया। इसमें उसने प्रेमिका के घरवालों के साथ अपने परिजनों पर भी प्रताड़ित करने व पीटने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से झूठी शिकायत करने और पुलिस पर रुपये लेने का भी आरोप लगाया है।
अब मेरे पास यही रास्ता बचा है…
यूट्यूब पर दो दिन पहले अपलोड किए गए वीडियो में विजय कहता है कि मैं आज या कल में सुसाइड कर लूंगा। बहुत परेशान हूं। पूरी-पूरी रात सो नहीं पाता हूं। मुझे मेरे घरवालों ने और जिस लड़की की वजह से सुसाइड कर रहा हूं, इन सबने मुझे इतना परेशान कर दिया है कि मेरे पास यही रास्ता बचता है। पुलिसवालों ने पैसा खाया है। मेरे खिलाफ झूठी शिकायत की गई। जबकि सबको पता था कि मैं ऐसा नहीं कर सकता हूं। किसी ने मेरे साथ अच्छा नहीं किया। विजय ने कहा कि मैं ये वीडियो  एसएसपी के पास भिजवाना चाहता हूं। मैंने सुना है वह बहुत अच्छे अफसर हैं। मरने के बाद मुझे इंसाफ मिले।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button