रांची
लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने एंबुलेंस सुधार और निजी अस्पतालों पर नियंत्रण हेतु की मांग
Littipara MLA Hemlal Murmu demanded ambulance reforms and control over private hospitals.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड विधानसभा में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लिट्टीपाड़ा विधायक Hemlal Murmu ने कहा कि केवल नए एंबुलेंस खरीदने से समस्या हल नहीं होगी। उन्होंने पुराने एंबुलेंसों की समय पर मरम्मत और सुचारु संचालन की आवश्यकता जताई। साथ ही उन्होंने तेजी से बढ़ते निजी अस्पतालों पर नियंत्रण के लिए एक सशक्त रेगुलेटरी अथॉरिटी के गठन की मांग की, ताकि मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। विधायक ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य सुधार प्रयासों की भी सराहना की।



