ललितपुर
सरकारी जमीन पर कब्जे और अंधविश्वास फैलाने के खिलाफ झांसीपुरा वासियों का हल्ला बोल
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद के मोहल्ला झांसीपुरा के निवासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे पाखंड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मोहल्लेवासियों ने कुछ लोगों पर कथित तौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, इन व्यक्तियों द्वारा नगर पालिका नजूल और अंबेडकर पार्क के नाम दर्ज सरकारी भूमि पर भगवान के नाम का सहारा लेकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। प्रार्थना पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मोहल्ले के लोग हिंदू व सनातनी हैं और उनकी पूर्ण आस्था है, लेकिन उनका विरोध अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ है। आरोप है कि उक्त लोगाों के परिजन अंबेडकर पार्क की जमीन पर फर्जी मंदिर बताकर कब्जा कर रहे हैं। वहां भोले-भाले लोगों को झाड़-फूंक और पूजा के नाम पर ठगा जा रहा है। पीडि़तों को इलाज की जरूरत होने के बावजूद उन्हें मेडिकल कॉलेज (जहाँ अच्छे डॉक्टर तैनात हैं) जाने से रोककर उनका शोषण किया जा रहा है। जिसे मंदिर बताया जा रहा है, वह असल में उनका निजी कुलदेवता है, वहां कोई सार्वजनिक हिंदू देवी-देवता का मंदिर नहीं है। इस मांग का समर्थन करते हुए मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें दीपक घावरी, धर्मेंद्र अहिरवार, मनोज, सौरव, मीना, विक्रांत, रिकी, अंकित, रामकिशोर, रमेश, बेबी, काजल, राधा, प्रीति, ज्योति, वैशाली, दीप अहिरवार, योगेंद्र अहिरवार, मिथुन, चन्दन अहिरवार, गीता, नीलम, दीपाली, ममता, सूरज, जानकी, रूपचंद, अजीत, तमन्ना, देव और अन्य मोहल्लेवासी मौजूद रहे। समस्त झांसीपुरा वासियों ने जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और सरकारी भूमि को भू-माफियाओं एवं पाखंड फैलाने वालों से तत्काल मुक्त कराया जाए।
