नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना सहित आसपास के गांवों में इजराइल-ईरान युद्ध का असर दिखाई देने लगा है। देहात क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी शुरू हो गई है। पहले जहां उपभोक्ताओं को बुकिंग के तुरंत बाद घर पर सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों की ओर से बुकिंग के समय 5 से 6 दिन बाद डिलीवरी का समय बताया जा रहा है। वही ऐसे उपभोक्ता जिनको गैस की हाल फिलहाल मे जरूरत नही है,वह भी गैस स्टॉक मे खरीदकर रख रहे है।
चौसाना क्षेत्र के कई खुले स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। जरूरतमंद लोगों से 1300 से 1500 रुपये लेकर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। क्षेत्र के गढ़ी हसनपुर, चौसाना, टोडा, शामली शामला सहित अन्य गांवों में कई स्थानों पर कालाबाजारी कर गैस सिलेंडर बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि गैस एजेंसियों से सिलेंडर वेटिंग में मिल रहा है, लेकिन गांवों में अतिरिक्त पैसे देकर तुरंत सिलेंडर मिल जाता है। 926 रुपये का सिलेंडर 1400 से 1500 रुपये में बेचा जा रहा है।
