
बरेली में 127725 तो बदायूं में 96349 अपात्र चिन्हित
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : सांसद नीरज मौर्य द्वारा लोकसभा में पूछे गए प्रश्न से यह महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बरेली व बदांयू जनपद में बड़ी संख्या में अपात्र लाभार्थियों की पहचान की गई है, जिनमें से हजारों को सूची से हटाया भी गया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से सदन में दिए गए उत्तर में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता श्रेणी के राशन कार्डधारकों की समीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी अथवा अपात्र लाभार्थी चिह्नित किए गए हैं
सांसद नीरज मौर्य ने सरकार से पूछा था कि उत्तर प्रदेश के बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, आदि जिलों में अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता श्रेणी के अंतर्गत पंजीकृत राशन कार्डधारक, अपात्र लाभार्थियों और उनके विरुद्ध की गयी कार्रवाई तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की निगरानी में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाया था।
मंत्री के उत्तर से यह भी सामने आया कि अकेले बरेली



