जालौन
पुलिस ने बाइक सहित पकड़ा बकरा चोर
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। पुलिस ने बकरा चोर को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से बाईक के साथ एक बकरा भी मिला है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के अनुसार वुधवार दोपहर वह तथा सब इन्सपेक्टर देवेंद्र भदौरिया सिपाही दीपक तथा योगेश के साथ रायढ दिवारा की तरफ जा रहे थे इसी दौरान एक युवक बाईक पर बकरा लादकर आता मिला था शक होने पर उसे रोककर पूछा तो उसने अपनी पहचान समीर दीवान पुत्र शमीम दीवान निवासी भटटीपुरा कालपी बताया और कहा कि यह बकरा वह चोरी कर ला रहा था जिसे वह बेच देता। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना मे प्रयुक्त बाईक संख्या यूपी 92 एजे 0024 को भी सीज कर दिया है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक बकरा के साथ गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानो मे तीन मामले दर्ज है।


