पाकुड़

झारखंड स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने भाजपा के ‘डीजे धरने’ पर की कड़ी टिप्पणी , महंगाई‑गैस संकट पर सरकार ने केंद्र को लिखा

Jharkhand Health Minister Dr. Irfan Ansari strongly criticized the BJP's "DJ Dharna"; the government wrote to the Center on the inflation-gas crisis.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। ।झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने सोशल मीडिया पर कहा है कि विधानसभा गेट परिसर में भाजपा द्वारा डीजे बजाने के लिए दिया गया धरना राजनीति को हास्य का विषय बना रहा है और जनता ने विधायकों को सदन में गंभीर मुद्दों के लिए भेजा है, न कि डांस‑पार्टी और तमाशा देखने के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशन में उनके द्वारा पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखकर राज्य में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और गैस की किल्लत का मुद्दा उठाया गया है। आम लोगों को गैस नहीं मिल रही है और पेट्रोल‑डीजल के बढ़ते दामों से जनता परेशान है। इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पर हिंदुत्व की राजनीति छोड़कर वास्तविक जनता के मुद्दों पर ध्यान देने की अपील भी की है और कहा कि धर्म के नाम पर समाज को बांटना बंद होना चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button