गोड्डा

जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत गोड्डा में “विश्व प्लम्बर दिवस” मनाया गया

प्लम्बरों को किट व प्रमाण-पत्र प्रदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : जल महोत्सव पखवाड़ा (08 मार्च से 22 मार्च 2026) के अंतर्गत गुरुवार को गोड्डा में “विश्व प्लम्बर दिवस” के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विरासत कॉम्प्लेक्स में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता संजय कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता संजय कुमार शर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के सफल क्रियान्वयन में प्लम्बरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि हर घर नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करने में प्लम्बरों का योगदान अहम है। साथ ही उन्होंने जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जल प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्लम्बरों के बीच प्लम्बर किट, टी-शर्ट, कैप तथा प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षित महिला प्लम्बर एवं जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत पुरुष प्लम्बरों ने जल जीवन मिशन के तहत अपने कार्य अनुभव साझा किए तथा गांवों में काम के दौरान आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की। कनीय अभियंताओं ने भी विश्व प्लम्बर दिवस के महत्व तथा योजना के सफल संचालन के लिए ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय टीम के सदस्य, सभी प्लम्बर तथा प्लम्बर प्रशिक्षण प्राप्त जलसहिया उपस्थित रहीं। सभी ने जल जीवन मिशन के तहत प्लम्बर की भूमिका और ग्रामीणों की सक्रियता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। थे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button