जालौन

देश की टॉप-5 रैंकिंग में शामिल हुआ जनपद जालौन

सीएम डैशबोर्ड में पांचवां व आईजीआरएस में चैथा स्थान, माधौगढ़ तहसील प्रदेश में अव्वल 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। जनपद जालौन ने शासन की प्राथमिकताओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टॉप-5 रैंकिंग में स्थान बनाया है। नवीनतम जारी रैंकिंग के अनुसार सीएम डैशबोर्ड में जनपद जालौन ने प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है, जो जनपद के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
वहीं जन शिकायतों के समाधान के लिए संचालित आईजीआरएस प्रणाली में भी जनपद ने बेहतर कार्य करते हुए प्रदेश में चैथा स्थान प्राप्त किया है। इस क्रम में जनपद की माधौगढ़ तहसील ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। सीएम डैशबोर्ड की विभागीय रैंकिंग में विकास विभाग को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि राजस्व विभाग को 15वां स्थान मिला है। इन सभी विभागों के समन्वित प्रयासों के आधार पर ओवरऑल प्रदर्शन में जनपद जालौन प्रदेश के शीर्ष पांच जिलों में शामिल हो गया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम सभी विभागों की टीमवर्क, जिम्मेदारी और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि जनपद की रैंकिंग को और बेहतर बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से माधौगढ़ तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका उत्कृष्ट कार्य अन्य तहसीलों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि इसी तरह सक्रियता और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button