ललितपुर

ललितपुर में नई वाहन पंजीयन श्रृंखला यूपी 94 ए.एम. शुरू, यूपी 94 ए.एल. सीरीज हुई पूर्ण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय द्वारा मोटर वाहनों के पंजीयन को लेकर नई श्रृंखला जारी की गई है। कार्यालय आदेश के अनुसार गैर परिवहन वाहनों की पंजीयन श्रृंखला यू.पी. 94 ए.एल. के सभी नंबर 13 मार्च 2026 को पूर्ण हो गए हैं। परिवहन आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के तहत वाहनों के लिए आकर्षक एवं महत्वपूर्ण पंजीयन नंबरों की ऑनलाइन आरक्षण व्यवस्था प्रथम आवत-प्रथम पावत के सिद्धांत पर लागू है। इसी क्रम में यू.पी.94 ए.एल. सीरीज पूरी होने के बाद अब नई पंजीयन श्रृंखला यू.पी.94 ए.एम. (गैर परिवहन वाहन) लागू की गई है। कार्यालय द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि नई श्रृंखला के आकर्षक और महत्वपूर्ण पंजीयन नंबरों की बुकिंग नीलामी प्रक्रिया या प्रथम आवत-प्रथम पावत के आधार पर की जाएगी। इच्छुक आवेदक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एआरटीओ विपिन चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूर्व श्रृंखला के शेष बचे आकर्षक नंबरों को ब्लॉक कर नई पंजीयन श्रृंखला यू.पी. 94 ए.एम. को वेबसाइट पर प्रदर्शित करने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button