करमाटांड़ बाजार में जाम से राहत के लिए बाईपास निर्माण की तैयारी, डीपीआर पर चल रहा काम
Preparations underway for construction of bypass to relieve traffic jam in Karmatand market, work on DPR underway

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जिले के करमाटांड़। जामताड़ा जिले के करमाटांड़ बाजार में लगने वाले भीषण जाम से लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। इस मामले को लेकर विधायक की पहल पर विधानसभा में प्रश्न उठाया गया था, जिस पर पथ निर्माण विभाग ने जवाब दिया है। विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में विभाग ने बताया कि करमाटांड़ बाजार से गुजरने वाली मुख्य सड़क जामताड़ा–करमाटांड़–लहरजोरी पथ का हिस्सा है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 29.175 किलोमीटर है। बाजार क्षेत्र में सड़क संकरी होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती रहती है। विभाग ने आगे बताया कि करमाटांड़ बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए बाईपास सड़क निर्माण के लिए DPR (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत फिजिबिलिटी स्टडी पूरी कर ली गई है और विस्तृत सर्वेक्षण (Detailed Survey) का कार्य कराया जा रहा है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में नीति और बजट की उपलब्धता के अनुसार इस प्रस्ताव पर आगे निर्णय लिया जाएगा। अगर बाईपास सड़क का निर्माण होता है तो करमाटांड़ बाजार में लगने वाले जाम से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।



