पाकुड़

पाकुड़िया प्रखंड में मनरेगा योजनाओं का विशेष ऑडिट, कई पंचायतों में टीम ने की जांच

Special audit of MNREGA schemes in Pakuria block, team investigates in several panchayats

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़।ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर पाकुड़ जिले में मनरेगा (MGNREGA) योजनाओं के तहत विशेष ऑडिट किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में ऑडिट टीम द्वारा विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण किया गया।ऑडिट टीम में गीता राम (Assistant Accounts Officer – टीम लीडर), पवन (Accountant) तथा एबी अब्राहम (PO) शामिल थे। टीम ने पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले पाकुड़िया, बड़ासिंहपुर, गणपुरा, पलियादाहा और खकसा पंचायत में पहुंचकर मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान टीम ने इन पंचायतों में चल रही मनरेगा योजनाओं का ऑडिट करते हुए कार्यस्थलों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अभिलेखों और दस्तावेजों की गहन जांच की। साथ ही योजनाओं की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता, मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी और खर्च से जुड़े कागजातों का भी सत्यापन किया गया।इस दौरान ऑडिट टीम के साथ प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित, सहायक अभियंता रोहित गुप्ता सहित संबंधित पंचायतों के पंचायत मुखिया, पंचायत सचिव और अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। टीम ने अधिकारियों को योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।विशेष ऑडिट का उद्देश्य मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन करना तथा योजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button