बरेली

होली मिलन में बही गीतों की रसधार

मेहमानों ने प्रस्तुती देकर संगीत संध्या में लगा दिए चार चाँद 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। होली मिलन समारोहों में पारंपरिक फाग, लोकगीतों और बॉलीवुड होली गीतों की धूम रही, जिससे माहौल खुशनुमा और संगीतमय हो गया। रंगों के त्योहार पर लोगों ने फूलों की होली भी खेली और मधुर गीतों के साथ स्वागत किया। इन आयोजनों में प्रेम, उल्लास और एकता का संदेश गूंजा, जो सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप सपा के विशेष आमंत्रित सदस्य संजीव कुमार सक्सेना ने शिरकत की एवं गीत सुनते हुए कार्यक्रम आयोजकों को बधाई दी।संचालन परविंदर होरा ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ।
सा रे गा मा  म्यूज़िक ग्रुप  के तत्वावधान में शनिवार को रायल पटियाला में होली उत्सव एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने होली के गीत, भजन की जोरदार प्रस्तुति दी । होली के मोहक गीतों पर महिलाओं और पुरुषों ने नृत्य भी किया। गेंदा और गुलाब की पंखुडि़यों से पुष्पवर्षा की गई, लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी ।
संजीव कुमार सक्सेना ने होली के पावन अवसर पर आयोजित होली मिलन समारोह में अपनी विशेष उपस्थिति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। रंगों और उमंग से सराबोर इस आयोजन में जब संजीव कुमार सक्सेना ने प्रस्तुति दी, तो पूरा हॉल तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। उनके मधुर स्वरों ने न केवल माहौल को जीवंत किया, बल्कि लोगों के दिलों में उत्साह की नई लहर भी भर दी।
होली मिलन समारोहों में  शिव कुमार पाठक,नीरज टंडन,राकेश श्रीवास्तव, विकास जौहरी,गरदीव सिंह मिन्डर,शेर सिंह,नरेश कुमार शर्मा,विविन मेहरा,सुरेश कुमार रस्तोगी,विजय शर्मा,बेबी शर्मा, प्रतीक शर्मा, रवि सक्सैना,नीता सक्सैना,परविन्दर पाल सिह,तरनजीत कौर,किरन पाठक,डाः असित रंजन, प्रदीप श्रीवास्तव, नीतू टंडन, एडवोकेट सुषमा गौतम अन्य महमानों ने होली के गीतों की जोरदार प्रस्तुति देकर वातावरण आनंदमय कर दिया।
कार्यक्रम के अन्त में रवि सक्सेना व परविंदर होरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस रंगारंग आयोजन ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का सुंदर संदेश भी दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button