ललितपुर

कांशीराम जी की जयंती पर पीडीए को संगठित करने का सपा ने लिया संकल्प 

जिलाध्यक्ष ने ललितपुर सहित महरौनी विधानसभा सीट जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
ललितपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मान्यवर कांशीराम जी की जन्म जयंती पीडीए दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाई गई। वहीं उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी को उन्होंने गरीब, शोषितों एवं वंचितों का सच्चे मसीहा थे, हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर वंचितों को न्याय दिलाने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पार्टी की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी मतभेद भुलाकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। साथ ही भाजपा से सतर्क रहने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को हर समाज तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सके और राष्ट्रीय नेतृत्व को मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ललितपुर और महरौनी विधानसभा दोनों सीटों को जीतने के लिए क्षेत्र में सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में सभी कार्यकर्ता मिलकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिला महासचिव डा शिशुपाल सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी नीलम आशीष चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष राजकुमारी गौतम, अभिलाषा कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ सुखदयाल अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष अनवर खान, रामविलास रजक, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल अहिरवार, प्रदेश सचिव व्यापार प्रकोष्ठ जितेंद्र सिंह सलूजा, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल पाल, करन पटेल बुदनी, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष विजय यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एससी-एसटी प्रकोष्ठ शक्ति बाल्मीकि, महरौनी विधानसभा अध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, नगर अध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष एड. ह्रदेश यादव मुखिया, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, वरिष्ठ नेता हरिसिंह यादव जिजयावन, पूर्व नगराध्यक्ष आरिफ़ खान, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, जिला प्रवक्ता प्रमोद इमलिया, सदर विधानसभा अध्यक्ष मक्खन कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी, नगर उपाध्यक्ष राजेश झा, नगराध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड शहरोज खान, जय सिंह बरैना, जाहर सिंह, मूरत सिंह यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, लखन यादव, स्वामी प्रसाद यादव, कृष्णपाल यादव, दारा सिंह यादव, हुकुम सिंह यादव, राजेंद्र सिंह यादव, अजय यादव, जितेंद्र यादव, समाजवादी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, शाहिद अली, भरत सिंह डोंगरा, अमन मंसूरी, रविन्द्र कुशवाहा, माहताव यादव, चंदन सिंह, कमलेश कुशवाहा, आजाद सिंह, अब्दुल मंसूरी, प्रकाश अहिरवार, अफ़ज़ल ख़ान, यशपाल बंदपुरा, सिरनाम सिंह, अवधेश सेन, विक्की रजक, यशवंत यादव, पुष्पेंद्र यादव एड, नीलेश तिवारी, राजेंद्र कुशवाहा, संजय रजक, अंकुर यादव, दीपक सेन, योगेंद्र यादव, इरशाद मंसूरी, नीतू शर्मा, बृजेंद्र कुमार रजक, राघवेंद्र यादव, हरीश यादव, बलराम अहिरवार, राजकुमार नाहर, राजेश यादव पठारी, हर प्रसाद, प्रमोद गौतम, अभि जैन पंसारी, अभिषेक यादव, आयुष यादव, नीलेश कुमार, गजेंद्र सिंह लोधी, गौरव सिंह, भगत सिंह, नरेश कुमार अहिरवार, सुखदेन पारदी, उजागर सिंह, गोपाल सेन, चंदन सिंह, मो. आसिफ़, राहुल सिंह, देवेंद्र, महीप अहिरवार, नवल घावरी, तिलक सिंह, जलील मंसूरी, मनोज, रामस्वरूप सिंह, हरीश यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, अमन कुशवाहा, अमित कुशवाहा, आशीष कुमार शुक्ला, यादवेंद्र सिंह यादव, बृजेश कुशवाहा, विशाल यादव, साहब चारू सतभैय्या, दुर्गा प्रसाद, रामानंद साहू, तुलसीराम नामदेव, राजकिशोर नायक, अशोक, जाविद खान, विजय पाल, खिलान सिंह, मनोज कुमार, मेहरबान सिंह, ‌विशाल यादव, सोन सिंह यादव, सुजान यादव, नरेंद्र धानुक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button