कृष्ण जन्माष्टमी पर रंगीन रोशनी से सजाएं गए मंदिर , गढी हसनपुर मे निकाली सुंदर झाकियां

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
चौसाना। भक्ति, उल्लास और सजावट का संगम कहलाने वाला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बडे ही धूमधाम से मनाया गया। कस्बे व गढी हसनपुर मे मनमोहक झाकिया निकाली गई।ं सुबह से ही हर एक श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं,युवतियां कांन्हा की ड्रेस बना रही है तो घरो मे मिठाई बनाने का कार्य किया जा रहा है। चौसाना के बाजारों में सजावट का सामान, रंग-बिरंगी झालरें, लाइट्स और पूजा सामग्री की रौनक देखते ही बन रही है.
भाद्र कृष्ण पद मास की अष्टमी को आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। चौसाना व क्षैत्र के मंदिरों में धर्म-कर्म की बयार बह रही है। चौसाना हनुमान मंदिर की विशेष सजावट की गई है। मंदिर के संरक्षक कवंरपाल शर्मा के सान्निध्य में रंग-बिरंगी थ्रीडी लाइट से की गई साज-सज्जा से पूरा मंदिर परिसर जगमग हो गया। इसने श्रद्धालुओं का मन हर्षित कर दिया। यहां जन्माष्टमी को भव्य उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
वही गढी हसनपुर मे दुर्गा मन्दिर समिति के अध्यक्ष संदीप चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति सुंदर झाकियों के साथ गांव के परिक्रमा की गई और
मन्दिर में सीताराम दरबार व राधा.कृष्ण प्रतिमाओं की आकर्षक व मनमोहक सजावट की गई है। दर्शनार्थी कतारबद्ध होकर जयकारे लगाते हुए भगवान के दर्शन कर रहे हैं। यहां मध्यरात्रि को कृष्णलला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महाआरती व प्रसादी वितरण होगा। मन्दिर में जागरण का आयोजन किया।इसे लेकर मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्थाओं के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। साथ ही चौसाना मे नदी वाले मन्दिर मे भी समिति के नेतृत्व मे झांकी निकाली गई।
फोटो परिचय
1- गढी हसनपुर मे निकाली गई कृष्ण जन्मोत्सव पर झाकियां


