गोड्डा
इंटरस्कूल रग्बी चैंपियनशिप में गोड्डा बॉयज़ टीम को तीसरा स्थान
रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : खूंटी में आयोजित इंटरस्कूल रग्बी चैंपियनशिप में गोड्डा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में गोड्डा बॉयज़ टीम ने बंडू को 5–0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं गोड्डा गर्ल्स टीम KGVB के साथ हुए मुकाबले में हारकर चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिता से लौटने पर गोड्डा रेलवे स्टेशन पर सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश रामनी ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर रग्बी गोड्डा के अध्यक्ष चंद्रशेखर झा, वरिष्ठ रग्बी खिलाड़ी शशि यादव और अमन यादव भी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया। टीम प्रतियोगिता में गोड्डा जिला रग्बी संघ के महासचिव करण कुमार कश्यप के नेतृत्व में शामिल हुई थी।
बॉयज़ टीम के खिलाड़ी: नितीश कुमार, आनंद कुमार, हेमांशु कुमार, अमित कुमार, आशीष कुमार, प्रशांत और करण कुमार।
गर्ल्स टीम की खिलाड़ी: सानिया मरियम, पल्लवी कुमारी, चांदनी कुमारी, राज लक्ष्मी, सृष्टि कुमारी, अंशु कुमारी, काजल कुमारी और अंजली कुमारी।
कोच:
बॉयज़ टीम के कोच – गुरुदेव पुर्वे
गर्ल्स टीम की कोच – एस. नैंसी टुडू, गोड्डा के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में रग्बी खेल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



