ललितपुर
जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय की सहायक आचार्य डा.लिपि जैन को मिला पुरुस्कार
क्षुल्लक जिनेंद्र वर्णी अहिंसा एवं जन चेतना राष्ट्रीय पुरस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। प्राच्य विद्या एवं जैन संस्कृति संरक्षण संस्थान जयपुर के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष तीन राष्ट्रीय पुरस्कार उत्कृष्ट लेखन एवं जैन दर्शनविद् मनीषीयों को प्रदान किए जाते हैं। जिसमें जैन विश्व भारती संस्थान की सहायक आचार्य डा.लिपि जैन को अहिंसा एवं जैन जीवन शैली, पर्यावरण, जन-चेतना, गांधी दर्शन आदि विषयों पर उल्लेखनीय लेखन कार्य के लिए व आपकी पुस्तक विकास- गांधी एवं आचार्य महाप्रज्ञ दृष्टि को क्षुल्लक जिनेंद्र वर्णी अहिंसा एवं जन चेतना राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 से पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार संस्था के अध्यक्ष प्रो.जिनेंद्र कुमार जैन, वरिष्ठ गजलकार राजेश विद्रोही, चिंतक रामकुमार तिवारी, वरिष्ठ कवि गौरी शंकर भावुक एवं प्रेमलता बागवानी के द्वारा प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रो. जिनेंद्र कुमार जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि पुरस्कार स्वरूप आपको प्रशस्ति-पत्र स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र, शास्त्र व पुरस्कार राशि 11 हजार रुपये नगद प्रदान की गई। इस अवसर पर डा.लिपि जैन को सैकड़ो लोगों ने बधाई दी।