गोड्डा

गोड्डा जिले के 16 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन

डीसी और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा :  जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सोमवार को गोड्डा जिले के 16 थानों को चार पहिया पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए गए। इन वाहनों को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर संबंधित थानों के लिए रवाना किया। बताया गया कि प्रत्येक थाना को एक-एक पेट्रोलिंग वाहन दिया गया है, जबकि पोड़ैयाहाट थाना को दो वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों के माध्यम से पुलिस की गश्ती व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। उपायुक्त अंजली यादव ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित पुलिस व्यवस्था ही बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि नए वाहनों से पुलिस की पहुंच दूर-दराज के क्षेत्रों तक तेज़ी से हो सकेगी और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। वहीं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि सभी थानों को पेट्रोलिंग वाहन मिलने से पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। इससे नियमित गश्ती, अपराध नियंत्रण और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई करना अधिक आसान होगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को वाहनों का जिम्मेदारी और दक्षता के साथ उपयोग करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीपीओ, सार्जेंट मेजर, जिले के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button