जालौन
मनरेगा शिकायत सेल का सीडीओ ने किया गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उरई (जालौन)। मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह ने बताया कि जनपद जालौन में मनरेगा योजना से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में शिकायत सेल का गठन किया जाता है। जिसका नम्बर-8765983077 है। इस नम्बर पर किसी भी प्रकार की मनरेगा योजना से संबंधित शिकायत की जा सकती है। शिकायतों के नियमानुसार निस्तारण हेतु निम्नलिखित अधिकारियों, कर्मचारियों को नियुक्त किया जाता जिनमें रामेन्द्र सिंह कुशवाह, उपायुक्त (श्रम रोजगार) जिला ग्राम्य विकास अभिकरण जालौन, मनीश कुमार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) जिला ग्राम्य विकास अभिकरण जालौन। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा।
किसान भाई औद्यानिक मिशन योजना का उठायें लाभ
उरई (जालौन)। जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान ने बताया कि राज्य औद्यानिक मिशन योजना एवं मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजनान्तर्गत लक्ष्य फेंसिंग हेतु 6500 मीटर सामान्य जाति एवं 1300 मीटर अनुसूचित जाति, जनजाति कृषकों के लक्ष्य प्राप्त हुए है, जिन कृषकों द्वारा उद्यान विभाग की बेबसाइड पर क्रम संख्या 1 से लेकर क्रम संख्या 15 तक ऑनलाइन आवेदन किया है, वह ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पर तत्काल आवेदन पत्र के साथ आवश्यक अभिलेख कार्यालय में जमा करें, ताकि स्वीकृति पत्र निर्गत किया जा सके, साथ ही अवगत कराना है कि उक्त के अतिरिक्त मशीनीकरण हेतु ट्रैक्टर 1, पावर ट्रिलर-2, पावर ट्रिलर 1 एवं पावर नैपसेक स्प्रेयर (12-16 लीटर) 1 के लक्ष्य प्राप्त हुए है जिन कृषकों द्वारा उक्त मशीनीकरण हेतु पोर्टल पर आवेदन किया गया है, वह दो दिवस के अन्दर समस्त प्रपत्र कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें, ताकि स्वीकृति पत्र निर्गत किया जा सके।
जैसारी कलां में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आज
उरई (जालौन)। सचिव, तहसीलदार ने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी डकोर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी ग्रामीण, बाल विकास परियोजना अधिकारी डकोर, पूर्ति निरीक्षक उरई तहसील उरई को विधिक साक्षरता शिविर, जागरूकता कार्यक्रम 17 मार्च 2026 के आयोजन के संबंध में बताया कि अपर जिला जज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उरई के पत्र 7 मार्च के द्वारा माह मार्च, 2026 में विधिक सेवा कार्यक्रम, विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 17 मार्च को ग्राम सचिवालय ग्राम जैसारी कलां में राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ एवं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान दिवस जागरूकता कार्यक्रम हेतु अपरान्ह 12 बजे निर्धारित किया गया है, जिसमें टीम लीडर महेन्द्र कुमार, पीएलवी नामित किये गये हैं उक्त के सम्बन्ध में महेन्द्र कुमार, पीएलवी द्वारा अवगत कराया गया है, कि विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम सचिवालय ग्राम जैसारी कलां में 17 मार्च को किया जा रहा है।
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध से कालीन निर्यात घटा, दामों में आयी गिरावट
कालपी (जालौन)। खाड़ी देश में चल रहे युद्ध की वजह से कालपी में उत्पादित होने वाले कालीन उद्योग में भारी प्रभाव पड़ा है। निर्यात घट जाने की वजह से कालीन के दामों में गिरावट आई है तथा बिक्री भी पूरी तरह से प्रभावित हुई है।
इस विषय में कालीन निर्माता समिति के अध्यक्ष हाजी एहसान ने बताया कि पिछले महीने तक कालपी उत्पादित कालीन ग्वालियर मंडी में 600 रुपये प्रति वर्ग फुट में बिकती रहती थी। लेकिन अब इजरायल, अमेरिका, ईरान युद्ध तथा अमेरिकी टैरिफ में कमी के कारण कालीन की बिक्री पर असर पड़ा हुआ है। वर्तमान में कालीन के दाम 520 रुपए वर्ग फुट रह गया है। इसके अलावा बिक्री पर प्रभाव पड़ने से कालीन का स्टॉक डम्प हो गया है। विदित हो कि कालीन में प्रयुक्त होने वाली ऊन के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। पहले उनके दाम 300 रुपए प्रति किलोग्राम रहती थी। लेकिन अब कालीन की प्रयुक्त होने वाली उन 350 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। कालीन के कारीगर की बुनाई में गिरावट हो गई है। कालीन निर्मित तथा बुनकरों रहीम बेग, मोहसिन, मुजिम अल्लामा, कल्लू, अच्छे, रामकुमार साहू आदि बुनकरों में बेचैनी फैल गई है।



