मथुरा

मथुरा भाजपा में नई टीम का ऐलान, 15 नए नेताओं को जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने  भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। पांच पुराने चेहरों पर भरोसा करते हुए 15 सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है। जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, मनीषा पाराशर, मुदिता शर्मा, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी और जिला मंत्री देवेंद्र शर्मा पर फिर से भरोसा किया गया है। वहीं 15 सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें जिला उपाध्यक्ष जगमोहन पाठक, कमल वार्ष्णेय, वीरचंद्र गुर्जर, मुकेश वार्ष्णेय, रेखा निषाद, जिला महामंत्री अमन ठाकुर, आकाश चौधरी, जिला मंत्री ज्ञानेंद्र चौहान, निर्मला बघेल, अजय जाटव, रनवीर सिंह, भानु प्रताप, ओमप्रकाश सैनी, सुरेश तरकर और कोषाध्यक्ष हुकुम चंद्र अग्रवाल शामिल हैं। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने सभी को बधाई दी है। आला कमान ने भाजपा महानगर इकाई की भी कार्यकारिणी की घोषणा की है। महानगर उपाध्यक्ष संजय शर्मा, रामकिशन पाठक, सुरेंद्र सिंह, सुनीता, परशुराम सिंह, ललित गौतम, मलय राठौर, चंद्रपाल कुंतल, महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह राणा, विनीत शर्मा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, महानगर मंत्री अंकुर गुर्जर, मनोज ठाकुर, केके गौतम, पूजा चौधरी, दीपक गोला, कल्पना गर्ग, नीलम, पूनम वाल्मीकि और महानगर कोषाध्यक्ष हेमंत गोयल खंदौली बनाए हैं। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने सभी को बधाई दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button