गाजियाबाद
एंटी क्राइम एंटी करप्शन ट्रस्ट की बैठक में अहम नियुक्तियां
अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी स्थित एंटी क्राइम एंटी करप्शन ऑल इंडिया ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यालय में नेशनल कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का फूल-मालाओं व गुलदस्तों से स्वागत किया गया और संगठन में नये पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मौसम खान (वरिष्ठ पत्रकार) ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य देश और जनहित में कार्य करना है। पीड़ितों को न्याय दिलाना और अपराध व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस दौरान उत्तर प्रदेश NCR पब्लिक रिलेशन ऑफिसर मेहमूद आलम ने गैस सिलेंडर को लेकर फैल रही अफवाहों पर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में गैस या पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, बल्कि सर्वर समस्याओं के कारण बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 25 दिन के अंतराल के बाद ही गैस बुकिंग करें और किसी भी भ्रामक खबर पर ध्यान न दें।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री एमके जान मुहम्मद ने कहा कि जनता को जागरूक करना संगठन की जिम्मेदारी है। यदि कोई व्यक्ति झूठी अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ प्रशासन को सूचित कर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। बैठक में दिल्ली निवासी मारूफ राजा को नेशनल कोऑर्डिनेटर और सीमापुरी के समाजसेवी जब्बार चौधरी को दिल्ली प्रदेश का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए हर संभव सेवा का भरोसा दिलाया।