ललितपुर

ललितपुर पुलिस का बड़ा अभियान

18 वारंटी अभियुक्त नाम-पते सहित गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिले की पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की गई। सभी अभियुक्तों को नियमानुसार संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में की गई। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर इन वारंटियों को पकड़ा गया। पकड़े गये वारण्टियों में मोहल्ला घुसयाना निवासी मुन्नी देवी पत्नी नसीम खां, जेल चौराहा निवासी शोभारानी पत्नी जगदीश प्रसाद, ग्राम मिर्चवारा निवासी अशोक पुत्र खरग, खिरकापुरा निवासी हन्नू पुत्र भगवान, ग्राम महर्रा निवासी जयपाल पुत्र राम प्रसाद, मोहल्ला गोविन्दनगर निवासी शिवराज पुत्र चन्दन सिंह यादव, ग्राम सिलगन निवासी बसन्ता पुत्र परम, थाना सौजना के ग्राम नैकोरा चिम्मनलाल यादव पुत्र लाडले यादव, ग्राम कुसमाड़ निवासी कृष्णा ठाकुर पुत्र हरदेव सिंह, थाना नाराहट के ग्राम अर्जुन खिरिया निवासी सुन्दर पुत्र नन्दे, थाना पूराकलां के ग्राम नत्थीखेड़ निवासी पुष्पेन्द्र झां पुत्र ध्यान झां, तालबेहट के ग्राम बड़ाहार निवासी मलखान पुत्र हरपाल, ग्राम उदगुवां के मजरा जबराताल निवासी जयदेव लोधी पुत्र बलदेव, थाना जखौरा के निवासी रगवर उर्फ रग्गा पुत्र झुन्ना, अशोक पुत्र रज्जूलाल, महरौनी के अंकुर पुत्र हरगोविन्द अहिरवार, ग्राम सैदपुर निवासी जगदीश पुत्र नन्नू, सौरभ पुत्र सोबरन सिंह बताये गये हैं। पुलिस के अनुसार, सभी अभियुक्त विभिन्न धाराओं में वांछित थे। अभियान के तहत जनपद के कोतवाली, सौजना, नाराहट, पूराकलां, तालबेहट, जखौरा व महरौनी थाना क्षेत्रों में दबिश देकर इनकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button