ललितपुर

20 मार्च को महरौनी में विज्ञान दिवस पर विविध प्रतियोगिताएं

छात्र-छात्राओं को भागीदारी के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, लखनऊ के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब द्वारा 20 मार्च को जीजीआईसी महरौनी में विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी सत्य प्रकाश करेंगे। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक राहुल जैन ने बताया कि इस अवसर पर विषय विशेषज्ञों द्वारा विज्ञान विषयक व्याख्यान, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय एवं वित्तविहीन विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राएं भी प्रतिभाग कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त वरिष्ठ विज्ञान शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने विद्यार्थियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button