बरेली
एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय आमोद 2026 आज से प्रारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय में वार्षिक खेल महोत्सव आमोद 2026 गुरुवार और शुक्रवार (19 और 20 मार्च 2026) को कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी कालेज के प्रिंसिपल डा. प्रभाकर गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन SRMS ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संस्थानों—जैसे एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, एसआरएमएस नर्सिंग, एसआरएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग तथा एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के विद्यार्थियों को एक मंच पर लाएगा। यह दो दिवसीय खेल उत्सव कार्यक्रम शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क, अनुशासन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक व्यापक खेल मंच के रूप में आयोजित किया जा रहा है।


