ललितपुर

ललितपुर पुलिस का बड़ा अभियान

3 दिनों में 42 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जनपद पुलिस ने वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए बीते तीन दिनों में कुल 42 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए लंबित मामलों में वांछित अभियुक्तों को दबोचा। कोतवाली ललितपुर पुलिस ने सर्वाधिक 20 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें मुन्नी देवी, शोभारानी, अशोक, हन्नू, जयपाल, शिवराज, बसन्ता, राजेश, सोवरन, दयाली सहित अन्य शामिल हैं। इनके विरुद्ध चोरी, डकैती, मारपीट, धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा व विद्युत अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं थाना तालबेहट पुलिस ने 5, महरौनी पुलिस ने 4, बानपुर पुलिस ने 3, बार थाना पुलिस ने 3, सौजना पुलिस ने 2, नाराहट पुलिस ने 2, जखौरा पुलिस ने 2 तथा पूराकलां पुलिस ने 1 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों पर भारतीय दंड संहिता, एनआई एक्ट, एक्साइज एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज थे। कई अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें विशेष अभियान के तहत पकडऩे में सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button