ललितपुर

अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य शिविर हेतु संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के तहत पंजीकृत पात्र गैर-सरकारी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से प्रस्ताव मांगे गए हैं। मोतियाबिंद ऑपरेशन और स्वास्थ्य शिविर के लिए बजट आवंटित योजना के तहत विभिन्न गतिविधियों के लिए बजट का निर्धारण किया गया है, जिसमें मोतियाबिंद ऑपरेशन के 50 पात्र वरिष्ठ नागरिकों के निशुल्क ऑपरेशन हेतु 2.50 लाख का बजट आवंटित है। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए 50 हजार की राशि निर्धारित की गई है। सामाजिक जुड़ाव एवं जागरूकता के लिए कुल 1.90 लाख की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें उत्पादक वृद्धावस्था हेतु 80 हजार, संवेदीकरण हेतु 50 हजार और अंतर-पीढ़ीगत जुड़ाव के लिए 60 हजार शामिल हैं। इच्छुक संस्थाएं अपने प्रस्ताव सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों सहित 21 मार्च, 2026 को शाम 4 बजे तक जमा कर सकती हैं। आवेदन पत्र सीलबंद लिफाफे में स्वयं या पंजीकृत डाक के माध्यम से विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय (प्रथम तल, कमरा नंबर 12) में जमा किए जा सकते हैं। संस्थाओं का चयन जनपद स्तरीय वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा राज्य कार्ययोजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button