पाकुड़

ईद-उल-फितर को लेकर तैयारियां तेज, प्रशासन भी चौकस

Preparations for Eid-ul-Fitr in full swing, administration on alert

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व के मद्देनजर इलाके में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, वहीं प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर भी व्यापक तैयारी की जा रही है। पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध में ईदगाह कमिटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें ईद की नमाज के समय, स्थान और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोंगलाबाँध के सरदार मो. नेजाद अली ने की। बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि पाकुड़िया, मोंगलाबाँध और बांकाटोला के लोग इस वर्ष भी पूर्व की परंपरा के अनुसार एक साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा करेंगे। नमाज मौजा मोंगलाबाँध स्थित ईदगाह में आयोजित होगी, जिसे मोंगलाबाँध मस्जिद के इमाम मोहम्मद शकील मिस्बाही सुबह ठीक 8:00 बजे अदा कराएंगे। यह सामूहिक आयोजन क्षेत्र में आपसी भाईचारे और एकता की मजबूत परंपरा को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त प्रखंड के अन्य गांवों—फुलझिंझरी, राजपोखर, लकडापहाड़ी, पलियादाहा और सरसाबाँध सहित विभिन्न ईदगाहों में भी नमाज का समय निर्धारित कर दिया गया है। इन स्थानों पर सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे के बीच नमाज अदा की जाएगी, ताकि लोग अपने नजदीकी स्थानों पर सुविधा के अनुसार शामिल हो सकें। बैठक में ईदगाहों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि वे समय से पहले ईदगाह पहुंचें और अनुशासन का पालन करें। इस मौके पर कलाम अंसारी, परवेज आलम, सेखाबत अंसारी, मो. मोताहर हुसैन, कमाल अंसारी, सहजहां अंसारी, हारून अंसारी, मो. इबरार आलम, अब्दुल बनीज और महमूद आलम सहित तीनों गांवों के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में ईद को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया। अंत में ईदगाह कमिटी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस पवित्र पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं, ताकि ईद पूरे क्षेत्र में खुशियों और अमन का पैगाम लेकर आए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button