बोकारो

पत्रकार के निधन पर माकपा ने जताया शोक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर राम के निधन पर माकपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। माकपा नेताओं ने कहा नागेश्वर राम एक निर्भीक और परिपक्व पत्रकार थे। उन्होंने हमेशा विवादों से दूर रहकर गोमिया अंचल के सुदूर ग्रामीण व जंगल क्षेत्र की समस्याओं को अपनी लेखनी में जगह देते रहे, जिसका असर भी हमेशा दिखता रहा। शोक व्यक्त करने वालों में माकपा के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर, प्रदीप कुमार विश्वास, जिला सचिव भागीरथ शर्मा, माकपा के गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार समेत विनय महतो, लखन महतो, भोला स्वर्णकार, शंकर प्रजापति, अजय कुमार नायक, पूर्व मुखिया पूरण मांझी, सहदेव महतो, हरिचरणण सिंह, भुवनेश्वर महतो, घनश्याम महतो, गौतम पांडे, केशव कमार शामिल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button