बालाघाट
98 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
हट्टा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : बालाघाट जिले की ग्राम पंचायत हट्टा में दिनांक 19 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 98 जोड़ों का विवाह विधिवत संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में 84 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से, 10 जोड़ों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार तथा 4 जोड़ों ने बौद्ध रीति-रिवाज से विवाह संपन्न किया। पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता और परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस सामूहिक विवाह समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विधायक श्री मधु भगत, पूर्व मंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर कावरे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राट सरसवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजा लिल्हारे, जनपद पंचायत बालाघाट के अध्यक्ष श्री फूलचंद सहारे तथा अनुविभागीय अधिकारी बालाघाट श्री गोपाल सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हटा के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। शासन की इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में नई शुरुआत संभव हो रही है।




