कमल घाटी ईदगाह में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज, लोगों ने दी मुबारकबाद
Eid-ul-Fitr prayers were offered at Kamal Ghati Eidgah, people extended their greetings.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के हिरणपुर प्रखण्ड क्षेत्र के कमल घाटी गांव के ईदगाह में ईद-उल-फितर के मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में नमाज अदा की। नमाज के बाद ईदगाह के इमाम साहब ने देश में अमन, भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआ कराई। इस अवसर पर झा मु मो के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम भी मौजूद रहे। उन्होंने नमाज अदा करने के बाद ईदगाह के इमाम और वहां उपस्थित लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही उन्होंने अपने दोस्तों और समर्थकों के साथ मिलकर सभी को इस पवित्र पर्व की शुभकामनाएं दीं। अजीजुल इस्लाम ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और क्षेत्र में शांति एवं एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।



