बरेली

विश्व जल दिवस के अवसर पर जनजागरूकता अभियान

रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : विश्व जल दिवस के अवसर पर छावनी परिषद, बरेली द्वारा मुख्य अधिशासी अधिकारी (CEO) डॉ. तनु जैन के मार्गदर्शन में जल संरक्षण एवं जल के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु एक व्यापक जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत पौधारोपण, जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जागरूकता रैली का शुभारंभ डॉ वैभव जायसवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर जनरल हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर सदर क्षेत्र होते हुए धूप मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।
रैली के समापन के पश्चात जल संरक्षण विषय पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत नव ज्योति नाट्य संस्था बरेली के कलाकारों के द्वारा एक प्रभावशाली ढंग से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक श्री पारस, पार्षद डॉ. वैभव जायसवाल, RMO डॉ. वंदना, सफाई अधीक्षक श्री मनोज कुमार तिवारी, छावनी परिषद के समस्त स्टाफ, स्वच्छ भारत मिशन टीम(गाइडेड फॉर्चून समिति), कैंटोनमेंट हॉस्पिटल के अन्य स्टाफ, आर.एन. टैगोर स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, विद्यार्थी, नुक्कड़ नाटक टीम (नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था बरेली) तथा अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत नव ज्योति नृत्य नाट्य संस्था के सभी कलाकारों ने छावनी परिषद,बरेली मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन का आभार प्रकट किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button