ललितपुर

ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर मुआवजे की मांग

किसान संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचने के बाद भारतीय किसान संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। किसान संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 20 मार्च 2026 को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से जिलेभर में गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जबकि कहीं खेतों में खड़ी फसल सडऩे लगी है। ज्ञापन में कहा गया कि पहले ही खरीफ फसल के नुकसान से जूझ रहे किसान अब रबी फसल के नुकसान से दोहरी मार झेल रहे हैं। इस स्थिति में किसान आर्थिक और मानसिक रूप से काफी परेशान हैं तथा बैंक ऋण और फसली कर्ज चुकाने में असमर्थ हो गए हैं। किसान संघ ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए और किसानों को उचित क्षतिपूर्ति व फसल बीमा क्लेम दिलाया जाए। साथ ही किसानों के फसली ऋण पर ब्याज माफ करने की भी मांग उठाई गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र राहत नहीं दी गई तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button