बरेली
नवरात्रि के चतुर्थ दिवस माता रानी के जयकारों से गूंजा श्री हरि मंदिर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : पावन नवरात्रि मास में आज चतुर्थ नवरात्रि के दिन श्री हरि मंदिर में महिला मंडल ने माता रानी की श्री चरणों में अपनी अपनी हाजरी लगाई। सर्वप्रथम महिला मण्डल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा वा उपाध्यक्ष कंचन अरोरा द्वारा संकीर्तन से पूर्व ज्योत प्रवाजलित कर संकीर्तन की शुरुआत हुई।
महिला मण्डल द्वारा मंदिर प्रांगण में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पवन नवरात्रि के अवसर पर आज मंडल सदस्यों द्वारा माता रानी के श्रीचरणों में हाजरी लगाई। मंडल सदस्य रेनू छाबड़ा,नेहा आनंद,नीलम साहनी, नीलम लुनियाल,विमल सोंधी,ममता ओबेरॉय,मीरा कथूरिया आदि ने भजनों के माध्यम से अपनी अपनी हाजरी लगाई।



