सिंगरौली

जुवाडी में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन

51 लाख की लागत से होगा निर्माण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

सिंगरौली। वार्ड-36 ग्राम जुवाडी के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। बुधवार को वार्ड में सामुदायिक विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन और शुभारंभ किया गया।
यह भवन एनटीपीसी विंध्याचल के सीएसआर (CSR) मद से कुल 51.00 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इस सुविधा के बन जाने से स्थानीय लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक आधुनिक और बेहतर स्थल उपलब्ध होगा। वार्डवासियों ने इस पहल पर हर्ष व्यक्त किया है, क्योंकि अब उन्हें निजी कार्यक्रमों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button