
भुसावर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न होगा हनुमान जन्मोत्सव
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के विभिन्न राम भक्त हनुमान जी मन्दिर प्रांगण में श्रद्वालु, सनातन धर्मप्रेमियों एवं भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए राम भक्त अपनी हाजिरी लगाते हुए हनुमानजी के दर्शन कर भगवान से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली और विश्व कल्याण की मनोकामनाएं पूरी करने के उद्देश्य से प्रार्थना करते हुए आगामी दो अप्रैल गुरुवार को हनुमानजी जयन्ती (हनुमान जन्मोत्सव) कार्यक्रम आयोजित करते हुए अपार श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा जिसकी तैयारियों को लेकर समस्त श्रद्धालु सनातन धर्म प्रेमी अपनी हाजिरी लगाने को तैयार हो गए हैं। वहीं कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर, बनखण्डी वाले हनुमानजी मन्दिर, पंचमुखी हनुमान जी मन्दिर, हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर, रातवाले हनुमानजी मन्दिर,कुण्डावाले हनुमानजी मन्दिर,अथाई वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर आदि सहित भगतराज वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर,दीवान वाले हनुमानजी मन्दिर में श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए विशेष सजावट करते हुए सर्वे प्रथम हनुमानजी की प्रतिमा मूर्ति को चोला चढ़ाकर विशेष पूजा अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ, ढोलक, झांझ, मजीरा एवं घन्टे घड़ियाल की थाप पर भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाते हुए नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाते हुए हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर भगतराज वाले हनुमानजी मन्दिर के पुजारी हरीश शर्मा, घनश्याम शर्मा आदि हनुमान भक्तों ने जानकारी देते हुए बताया कि भगतराज वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए हनुमानजी जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ 31 मार्च मंगलवार को सांयकाल 36 घन्टे की रामायण पाठ के साथ आगाज किया होगा। वहीं एक अप्रैल को मन्दिर परिसर में फूल बंगला झांकी सजाते हुए रंग बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक लाईटों से मन्दिर प्रांगण को सुसज्जित कर छप्पन भोग झांकी सजाई जाएगी। वहीं दो अप्रैल हनुमानजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह वैदिक मंत्र उच्चारण एवं विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां प्रदान की जाएगी और देर सायंकाल आकर्षक मनमोहक झांकियों के साथ शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली जाएगी जहां कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पधारे हुए श्रद्धालु सनातन धर्म प्रेमी अपनी हाजिरी लगाकर जगह जगह जलपान करवाकर पुष्प वर्षा करते हुए हनुमानजी की आरती उतार कर स्वागत किया जाएगा।


