भरत पुर

विदेशी महिला की हुई मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भरतपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर में रणथंभौर के एक होटल में ठहरी आयरलैंड निवासी महिला पर्यटक मरियन फ्रांसीस के शव का शनिवार शाम दूतावास की अनुमति मिलने पर पांच डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करा देर रात एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया गया। इस बीच पुलिस सूत्रों ने  मरियन फ्रांसीस के मामले में पुलिस जांच के बाद कई चौकाने वाले तथ्य सामने आने की संभावना जाहिर की है। गौरतलब है कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व घूमने आई आयरलैंड निवासी मरियन फ्रांसीस (40) अपने दोस्तों के साथ रणथंभौर हेरिटेज हवेली में रुकी हुई थी जिनकी  शुक्रवार अल सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। पुलिस ने आयरलैंड दूतावास की अनुमति के इंतजार में महिला के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। बताया गया कि शनिवार शाम को बीमा प्रतिनिधियों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना कर दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button