जालौन

प्रेमिका ही निकली युवक की हत्या की मास्टर माइंड

झांसा देकर बुलाया घर बाद में पति संग घटना को दिया अंजाम

 पुलिस ने आला कत्ल, बाइक को बरामद किया
चार हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना कैलिया पुलिस ने 72 घंटे के अंदर हत्या की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हथौड़ा, डंडा, बाइकें समेत महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए।
गौरतलब हो कि 26 मार्च 2026 को ग्राम उमरी निवासी गिरजाशंकर ने थाना कैलिया में तहरीर दी कि अभियुक्तों ने उनके पुत्र अमित नरवरिया (24) की हत्या कर शव जला दिया था। पूर्व में जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। इसके आधार पर मुकदमा अपराध 24/26 धारा 103(1), 238, 351(2), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ। शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा और फॉरेंसिक साक्ष्य संकलित किए गए।तीन टीमों ने रच दिया खुलासे का खेलघटना की गंभीरता देख पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने तीन टीम गठित कीं। इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों से दो अभियुक्त कुलदीप दोहरे (32) व अमित दोहरे (20) का पता चला। मुखबिर की सूचना पर जगनपुरा रोड से सलैया खुर्द मार्ग पर शीतला 20, कुलदीप पत्नी व मिथलेशी 50, कुलदीप की मां को भी दबोच लिया गया।निशानदेही पर बरामद हुएरू एक हथौड़ा, एक डंडा आला कत्ल, दो बाइक, दो हेलमेट, मृतक का आधार कार्ड व रक्तरंजित कपड़े-चादर। थानाध्यक्ष कैलिया मय टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने जब हत्यारोपियों से कड़ाई से पंूछतांछ की तो खौफनाक राज सामने आया। कुलदीप ने कबूल किया कि अमित और उसकी पत्नी शीतला के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 23 मार्च को शीतला ने अमित को फोन पर धमकाया। 24 मार्च शाम अमित घर आया तो कुलदीप, शीतला व अमित दोहरे ने घात लगाकर हमला किया। अमित दोहरे ने दुपट्टा ठूंसकर चीखने से रोका, फिर कुलदीप ने डंडे व अमित ने हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या की। शव को बेडशीट-कंबल-तिरपाल में लपेट बाइक पर ब्यौनाराजा रोड ले जाकर जला दिया। सभी फरार हो गए थे। हत्यारोपी कुलदीप दोहरे 32 ग्राम कैलियाअमित दोहरे 20 ग्राम भगवंतपुरा, थाना रेंढरशीतला (20), पत्नी कुलदीप, कैलिया, मिथलेशी (50), मां कुलदीप, कैलिया पुलिस ने सभी को  गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button