बाराबंकी

प्रियंका वर्मा, प्रतिमा सिंह नायब तहसीलदार बनीं

बाराबंकी के मुबारकपुर व सिरौलीगौसपुर गांव में खुशी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद की दो युवतियों, प्रियंका वर्मा और प्रतिमा सिंह का नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ है। प्रियंका वर्मा बाराबंकी के रसौली स्थित मुबारकपुर गांव की निवासी हैं, जबकि प्रतिमा सिंह जनपद की सिरौलीगौसपुर तहसील के शेषपुर टुटरु गांव से हैं। उनकी इस उपलब्धि से दोनों गांवों में हर्ष का माहौल है। दिनेश वर्मा की पुत्री प्रियंका ने अपने पिता की कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुबारकपुर गांव में सरकारी नौकरियों में चयन का सिलसिला जारी है, जहां बच्चों में पढ़ाई के प्रति विशेष उत्साह देखा जाता है। इसी का परिणाम है कि गांव के लगभग हर घर में सरकारी नौकरी वाले सदस्य हैं।
नेशनल प्रेस टाइम्स समाचार से बातचीत में प्रियंका वर्मा ने बताया कि आज के युग में पढ़ाई बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “पढ़ाई के साथ-साथ अपने अंदर एक जुनून पैदा करना और अपने कर्तव्य पर निष्ठापूर्वक डटे रहना आवश्यक है। इससे मुश्किल कार्य भी पूरे हो जाते हैं।”
वहीं, जनपद बाराबंकी की तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम शेषपुर टुटरु निवासी प्रतिमा सिंह, जो राकेश सिंह की पुत्री हैं, को भी नायब तहसीलदार पद पर चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
नायब तहसीलदार पद पर नियुक्ति के बाद प्रियंका वर्मा के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने बताया कि उनके गांव के बच्चे पढ़ाई में हमेशा आगे रहते हैं और अब तो हर घर में सरकारी नौकरी भी मिल रही है। इस उपलब्धि पर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने प्रियंका वर्मा को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button