बाराबंकी

महावीर जयंती पर निकली भव्य रथ यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के सरावगी मोहल्ला स्थित बड़े जैन मंदिर में भगवान महावीर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान महावीर का अभिषेक किया और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।जयंती के अवसर पर सरावगी मोहल्ला से एक भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नागेश्वर, सट्टीबाजार, घंटाघर, धनोखर चौराहा होते हुए छाया और राजकमल से गुजरी। रथ यात्रा में भगवान महावीर की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें शामिल श्रद्धालु ‘अहिंसा परम धर्म’ के जयघोष के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर जैन धर्म के अध्यक्ष बिंदु जैन ने अपने संदेश में कहा कि जैन धर्म का मूल आधार अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह है। उन्होंने लोगों से इन सिद्धांतों को अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रार्थना और प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर राजीव छाबड़ा, दीपक सेठी, हर्षित सेठी, संदीप छाबड़ा, विकास छाबड़ा, शनी छाबड़ा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button