शामली

1.70 करोड़ रुपये से बनी सड़क चार माह में उखड़ी

साढ़े नौ किमी की सड़क में तीन किमी हिस्सा पूरी तरह उखड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना : यमुना बांध मार्ग पर दशकों बाद बनी सड़क ने ग्रामीणों को राहत की उम्मीद दी थी, लेकिन महज चार महीने में ही सड़क उखड़ गई। साढ़े नौ किलोमीटर में तीन किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह उखड़ चुका है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। बांध मार्ग चौसाना बिडौली यमुना ब दशकों से टूटी सड़क बनने पर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली थी। एक करोड़ सत्तर लाख की लागत से बनी इस सड़क से सहारनपुर तक आवागमन आसान होने की उम्मीद थी। किसान, छात्र और आम लोग इस मार्ग को जीवनरेखा मानते हैं, जहां रोज हजारों वाहन गुजरते हैं।लेकिन निर्माण के कुछ ही महीनों में सड़क की हकीकत सामने आ गई। लक्ष्मीपुरा से सालाहपुर तक करीब तीन किलोमीटर हिस्सा उखड़कर बिखर गया। जगह-जगह गहरे गड्‌ढे बन गए हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ड्रेनेज विभाग ने निर्माण में घोर लापरवाही बरती। घटिया सामग्री और जल्दबाजी में किए गए काम ने रुपये मिट्टी में मिला दिया। लोगों का कहना है कि जिस सड़क से विकास की उम्मीद थी, वही अब परेशानी का सबब बन गई है।जहां-जहां सड़क टूटी हुई है, वहां अप्रैल माह में दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ठेकेदार को निर्देश दिए गए है कि सड़क को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
राजकुमार, जेई, ड्रेनेज विभाग
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button