ललितपुर
सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन उपयोगी : राज्यमंत्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, लखनऊ के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र कुमार गुप्ता एवं जिला समन्वयक राहुल जैन के संयोजन में महरौनी में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहर लाल, राघवेंद्र पटैरिया, महेंद्र सिंह राजावत, धर्मेंद्र सिंह, हरिशंकर सोनी, ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। अतिथियों ने सभी बाल गणितज्ञों के मॉडलों, पोस्टरो का अवलोकन किया एवं उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि ने सभी विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का स्वर्णिम अवसर मिलता है, जिला विज्ञान क्लब अच्छा कार्य कर रहा है, इनके प्रत्येक कार्यक्रम उच्च कोटि का रहता है। विषय विशेषज्ञ व्याख्यानकर्ता डा.रोहित वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा देश के महान गणतिज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन एवं कार्यों के विषय में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। जिला समन्वयक राहुल जैन ने बताया कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गणितीय मॉडल प्रस्तुत किए। जिसमें कोणों के प्रकार, थ्री डी नेट शेप, ग्राफ इन्वर्स, ट्रिग्नोमेट्री पार्क, वर्ग विधि, वर्ग प्रमेय, इंटरसेक्शन ऑफ सेट, एल सी एम, नंबर सिस्टम, लाइन्स एंड एंगल्स आदि मॉडल प्रस्तुत किए। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने गणित पर विभिन्न आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन अजित जैन, सुषमा मौर्य, अनिल कुमार, विजय बहादुर सिंह, करुणा शंकर, अरविंद, रीना, नितिन शुक्ला ने किया। गणित मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान वेदांश, द्वितीय स्थान जयपाल एवं तृतीय पार्थ नयन, ओम साहू, अक्षांश साहू ने प्राप्त किया। गणित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदि जैन, द्वितीय स्थान शुभी मिश्रा एवं तृतीय स्थान रागनी ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनंत सेंगर द्वितीय तान्या तृतीय नैतिक में प्राप्त किया इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अथर्व चतुर्वेदी, द्वितीय वर्षा तृतीय कृष्णा यादव ने प्राप्त किया सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब की ओर से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। संचालन राहुल जैन ने किया। अन्त में सभी का आभार प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र श्रीमाली, विकास जायसवाल, राजेश दीक्षित, रामबाबू, राम कुमार, अनिल रैकवार, दीपक पटेल, जगमोहन, कुन्नू लाल,कपिल, आनंदराम, प्रदुम्न एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।



