रामपुर शाहबाद
एसपी को शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। रामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र को शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से भावभीनी विदाई दी गई। संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस लाइन पहुंचकर एसपी विद्यासागर मिश्र को भावभीनी विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान एसपी विद्यासागर मिश्र ने मंच से शाहबाद के पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा एसपी विद्यासागर मिश्र के कार्यकाल की जमकर सराहना की गई वही पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों के द्वारा एसपी विद्यासागर मिश्र के स्वस्थ जीवन की कामना की गई।


