शामली

 नए सत्र के साथ स्कूल चलो अभियान शुरू

फूल देकर बच्चों का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
  चौसाना। एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो गई। इसी के साथ “स्कूल चलो अभियान” और प्रवेश उत्सव के तहत सरकारी विद्यालयों में बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों, खासकर निर्धन परिवारों से आने वाले छात्रों को किताबें और यूनिफॉर्म वितरित की गईं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।कंपोजिट विद्यालय चौसाना-पठानपुरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सिमरन कौर व प्रतिनिधि मोहर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर सत्र का शुभारंभ किया।इस दौरान शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की गई।
वहीं, बेसिक विद्यालय गढी हसनपुर में सत्र के पहले दिन उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्रों का तिलक लगाकर, गुलाब भेंट कर एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। अध्यापको ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अविद्यालयों में हुए इस विशेष स्वागत से बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें नए सत्र को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। पहले ही दिन सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल ने सत्र की मजबूत शुरुआत का संकेत दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button