बरेली

उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी ने करी मासिक समीक्षा बैठक                     

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो     
  बरेली : पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय बरेली पर बरेली परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी आहूत कर निम्नलिखित बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी।
मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक के अनुसार निर्धारित अपराध की समीक्षा आपराधिक प्रकरण,माफियाओं के विरूद्धकार्यवाही  ,निरोधात्मक  कार्यवाही, एस0आर0 केस व लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हत्या लूट ,डकैती, बलात्कार,दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट,अपहरण,गोकशी, धर्मान्तरण एवं साम्प्रदायिक संघर्ष के अभियोगों में कृत कार्यवाही वर्तमान में प्रचलित विभिन्न अभियान, ऑपरेशन कन्विक्शन,ऑपरेशन क्लीन,ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गयी कार्यवाही मिशन शक्ति फेज-5.0(द्वितीय चरण) के अन्तर्गत चलाये जा रहे विभिन्न अभियान, नारी सुरक्षा,सम्मान एवं स्बावलम्बन हेतु स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के   प्रभावी संचालन/क्रियान्वयन व महिला बीट प्रणाली की सुदृढ़ीकरण हेतु की गयी कार्यवाही साइबर हेल्प-डेस्क के क्रियान्वयन तथा साइबर क्राइम के प्रभावी रोकथाम के सम्बन्ध में लम्बित विभागीय कार्यवाही/लम्बित प्रारम्भिक जॉचों के सम्बन्ध में आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, मुख्य़ालय स्तर/ उच्चाधिकारीगण, शिकायती प्रार्थना पत्रो के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा  की गयी तथा जनपदों  में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button