उत्तरकाशी

” पुलिस का ऑपरेशन प्रहार”; यातायात नियमों का उलघन करने पर 21 तथा 19 पर हुयी पुलिस एक्ट की कार्रवाई।

5 वारण्टियों की गिरफ्तारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के समस्त अंतरराज्यीय-अंतरजनपदीय बैरियर, पुलिस नाकों, एंट्री/एग्जिट पॉइंट्स, होटल-ढाबा, रेस्ट्रोरेंट, धर्मशालाओं, बस-स्टेशन व अन्य संदिग्ध स्थान पर सघन चैकिंग चलाया जा रहा है। बाजार व भीड-भाड वाले स्थानो पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाकर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। SHO/ SO रैंक के अधिकारी क्षेत्र में चैकिंग अभियान में जुटे हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

जनसुरक्षा के दृष्टिगत पीजी, हॉस्टल, होटल, आश्रम एवं धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों का सत्यापन के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर चालानी तथा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। SP उत्तरकाशी मोहदया सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्वयं निगरानी कर रही हैं।

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के 14 चैकिंग प्वाइंट्स पर 59 वाहनों को चैक किया गया, यातायात नियमों का उलंघन करने पर 21 लोगों के विरुद्ध एमवी एक्ट, 19 पर पुलिस एक्ट की कार्रवाई के साथ 39 व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन किये गये है। नशे मे वाहन चलाते 1 को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अतिरिक्त कोतवाली धरासू की टीम द्वारा 5 वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि थाना पुरोला की टीम द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button