राष्ट्रीय

दरभंगा में दो करोड़ की ज्वेलरी लूटी

दिनदहाड़े चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

दरभंगा। दरभंगा के बड़ा बाजार में शुक्रवार दोपहर में बाइक सवार चार अपराधियों ने प्रेम ज्वेलर्स नाम की दुकान से दो करोड़ रुपये मूल्य के गहनों के साथ लगभग 20 लाख रुपये नकद लूट लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी और एसपी मौके पह पहुंचकर जांच में जुट गए।
दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार चार अपराधियों ने ‘प्रेम ज्वेलर्स’ नामक दुकान को निशाना बनाते हुए करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के गहनों के साथ लगभग 20 लाख रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया।
इलाकों की घेराबंदी करअपराधियों की तलाश तेज
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी और डीआईजी मनोज तिवारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी करते हुए अपराधियों की तलाश तेज कर दी है। साथ ही, आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।
अपराधियों ने पहले से रेकी कर वारदात को दिया अंजाम-प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले से रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है।
पांच साल पहले भी हुई थी ऐसी ही लूट-बताया जाता है कि इसी इलाके में करीब पांच साल पहले लाट मार्केट स्थित संतोष लाट की दुकान ह्यअलंकार ज्वेलर्सह्ण में भी दिनदहाड़े पांच करोड़ रुपये से अधिक की ज्वेलरी लूट ली गई थी। हालांकि, दरभंगा पुलिस ने बाद में इस मामले का उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
स्थानीय लोगों ने क्या बताया?-स्थानीय दुकानदार के.के. भगत ने बताया कि करीब आधा दर्जन बाइक सवार अपराधी प्रेम ज्वेलर्स में घुसे और दुकान में रखी ज्वेलरी बैग में भरने लगे। इस दौरान गेट पर खड़े दो अपराधी आने-जाने वालों पर नजर रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि अपराधी उनके हाथ में पकड़े मोबाइल पर नजर बनाए हुए थे, जिससे वे किसी को फोन नहीं कर पा रहे थे। तभी उन्हें समझ में आ गया कि यह लूट की घटना है।
दुकान के मालिक ने क्या कहा?-प्रेम ज्वेलर्स के मालिक मनोज ठाकुर ने बताया कि उनका ज्वेलरी का होलसेल का कारोबार है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी वे दुकान में बैठे थे। दोपहर में नकाब पहने चार अपराधी दुकान में घुसे और पिस्टल के बल पर करीब दो करोड़ रुपये की ज्वेलरी और 20 से 25 लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि लूट की राशि और बढ़ भी सकती है, क्योंकि अभी पूरी गणना करने में समय लगेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button